1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday when priyanka chopra makes india proud

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन | happy birthday when priyanka chopra makes india proud

priyanka chopra
साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

 
प्रियंका ने कई बार अपने काम से पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था। यह खिताब जीतने वाली वह चौथी भारतीय थीं। प्रियंका ने जिस वक्त खिताब जीता था उस समय उनकी उम्र 17 साल थी। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता को जीतकर प्रियंका ने विश्व स्तर पर पूरे भारत को गर्व के पल दिए थे।
 
प्रियंका बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। 'इन माई सिटी' उनका पहला गाना था जिसमें वह इंटरनेशनल सिंगर विलआईएम के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद पीसी एक्सॉटिक में दिखीं। इसमें उनके साथ पिटबुल थे। यह गाना बिलबोर्ड डांस में 16वें नंबर पर था जबकि डांस/इलेक्ट्रॉनिक डि़जिटल गानों की चार्ट पर 11वें नंबर पर था। इसके बाद प्रियंका ने अपना तीसरा म्यूजिक एल्बम 'आई कांट मेक यू लव मी' रिलीज़ किया।
 
प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए 2016 का पीपुल च्वॉइस अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें यह पुरस्कार पसंदीदा अभिनेत्री की श्रेणी में मिला था। प्रियंका का यह पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट था। पीपुल च्वॉइस अवार्ड हासिल करने वाली प्रियंका पहली भारतीय हैं।
 
साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया था। उनके वैक्स स्टैच्यू ऑस्ट्रेलिया और एशिया सहित छह देशों में लगाए गए हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद के हर म्यूजियम में है और वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी सेलेब्रिटी हैं।
 
फिल्मी दुनिया के लिए ऑस्कर एक प्रमुख अवॉर्ड है। प्रियंका ना सिर्फ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड कर चुकी हैं बल्कि वह अवॉर्ड दे भी चुकी हैं। साल 2016 के ऑस्कर्स में उन्होंने 'बेस्ट एडिटिंग' का अवॉर्ड प्रदान किया था।
 
अगला लेख
निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष