1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dance deewane junior winner aditya patil

'डांस दीवाने जूनियर्स' को मिला अपने पहले सीजन का विनर, आदित्य पाटिल ने जीती ट्रॉफी | dance deewane junior winner aditya patil

Dance Deewane Juniors
डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' को अपने पहले सीजन का विनर मिल गया है। इस शो के पहले विनर मुंबई के रहने वाले 8 साल के आदित्य पाटिल बने हैं। प्रतीक उतेकर की गैंग के आदित्य ने सीजन की शुरुआत से भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। 

 
आदित्य पाटिल को विनर बनने पर शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है। यह प्राइज मनी उन्हें आमिर खान ने अपने हाथों से दी। आदित्य को सपोर्ट करने के लिए शो के फिनाले में उनके पिता और दादा भी पहुंचे थे। 
 
आदित्य गुजरात के रहने वाले हैं। वह हमेशा अपनी परफॉमेंस से जजेस का दिल जीत लेते थे। आदित्य टाइगर श्रॉफ के इतने बढ़े फैन हैं कि अपने सिक्स पैक एब्स का नाम टाइगर की एक-एक फिल्म पर रखा हैं। शो में उनका मार्गदर्शन कंटेपररी डांसर, कॉरियोग्राफर और एक्टर प्रतीक उतेकर कर रहे थे।
 
अगला लेख
जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन