1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. happy birthday kiara advani worked in preschool before films

Happy Birthday : एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम करती थीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म 'फुगली' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली कियारा ने कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें फिल्म 'कबीर सिंह' से काफी लोकप्रियता मिली है। इस फिल्म में उन्होंने 'प्रीति' का किरदार निभाया और आज भी कई लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले कियारा आडवाणी क्या काम करती थीं? एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो एक प्ले स्कूल में बच्चों को संभालने का काम करती थीं।
कियारा ने बताया था कि वो एक्ट्रेस बनने से पहले बेबी सिटिंग का काम करती थीं। कियारा ने कहा, एक्ट्रेस बनने से पहले मैं अपनी मां के प्री-स्कूल में काम करती थी। मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल करती थी। मैंने वहां बच्चों को संभालने के सारे काम किए।
 
मैं बच्चों को नर्सरी की कविताएं सुनाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी। इतना ही नहीं, मैंने बच्चों के डायपर भी चेंज किए हैं, मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार फिल्म 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ अहम भूमिका में नजर आई थीं। वह जल्द ही अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगीं। इसके अलावा कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में भी नजर आने वाली हैं। 
 
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत की बहन का दावा, एक्टर के घर पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती!