सम्बंधित जानकारी
- हर सीजन के साथ बढ़ रही 'बिग बॉस' की लोकप्रियता, शो का रेवेन्यू जान हो जाएंगे हैरान
- इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार
- दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया इंटरनेट क तापमान, 'पठान' से शेयर किया हॉट बिकिनी लुक
- अजय देवगन की 'भोला' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अमाला पॉल, शुरू की फिल्म की शूटिंग
- प्रेग्नेंसी के दौरान हेमा मालिनी ने की थी इस सुपरहिट फिल्म की शूटिंग
सुष्मिता से लेकर अब्दू रोजिक तक, गूगल की सर्च लिस्ट 2022 में इन सेलेब्स ने बनाई जगह | google top most searched list 2022 abdu rozik to sushmita sen
साल 2022 को खत्म होने में कुछ दिन शेष रह गए है। इस साल कई सेलेब्स सुर्खियों में छाए रहे। अब गूगल ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है। देखिए गूगल की मोस्ट सर्च पर्सन लिस्ट 2022...
इस लिस्ट में सबसे ऊपर बीजेपी नेता रही नूपुर शर्मा का नाम है। नूपुर पैंगबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई थीं। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर द्रोपदी मुर्मू का नाम शामिल हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं जो राष्ट्रपति बनी हैं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋषि सुनक का नाम है। वह यूनाइटेड किंगडम के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बने हैं। सुनक भारती मूल के हैं।
ललित मोदी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ललित मोदी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में थे।
सुष्मिता सेन वेब सीरीज आर्या और अपनी लव लाइफ की वजह से पूरे साल ट्रेंड में रहीं। रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता का नाम ललित मोदी संग छाया रहा।
बिग बॉस ओटीटी फेम अंजलि अरोडा अपने एक कथित एमएमएस की वजह से सुर्खियों में रहीं।
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दू रोजिक इस लिस्ट सातवें नंबर पर हैं। अब्दू के बिग बॉस 16 में एंट्री करने के बाद हरकोई उनके बारे में जानना चाहता है।
इसके अलावा इस लिस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने प्रवीण तांबे और हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड का नाम शामिल है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
