• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra will play the role of amarjot kaur in film chamkila
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (14:23 IST)

इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार

इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार | parineeti chopra will play the role of amarjot kaur in film chamkila
बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली पंजाब के मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'चमकीला' होगा। इस फिल्म में दिलजीत दोसांज के साथ परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 

 
परिणीति चोपड़ा फिल्म 'चमकीला' में अमरजोत कौर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दिलजीत दोसांज अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने इस भूमिका के लिए कड़ी मेहनत की है। 
 
पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की मौत एक रहस्य रही है। वह एक बेखौफ गायक थे। 8 मार्च 1988 को उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
हर सीजन के साथ बढ़ रही 'बिग बॉस' की लोकप्रियता, शो का रेवेन्यू जान हो जाएंगे हैरान