1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amala paul starts filming her bollywood debut bholaa with ajay devgn in varanasi

अजय देवगन की 'भोला' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अमाला पॉल, शुरू की फिल्म की शूटिंग

Movie Bholaa
तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अमाला पॉल अब अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री फिलहाल बनारस में है और सह-कलाकार अजय देवगन के साथ फिल्म के लिए शूट कर रही है। 

 
फिल्म 'भोला' में अमाला पॉल क्या भूमिका निभा रही है अभी इसकी जानकारी को गुप्त रखा गया है। हलांकि सूत्र बताते हैं कि वह फिल्म में वे एक बनारसी महिला की भूमिका निभा रही हैं। कलाकार और क्रू एक सप्ताह के लिए बनारस में फिल्म के लिए रुकेंगे।
 
अमाला दक्षिण की सबसे अधिक डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल और साथ ही मलयालम फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में रन बेबी रन (मलयालम) के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और कई अन्य शामिल हैं।
 
फिल्म भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आंएगी। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन ने इसे निर्देशित भी किया है। फिल्म भोला तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रेग्नेंसी के दौरान हेमा मालिनी ने की थी इस सुपरहिट फिल्म की शूटिंग