सलमान खान ने जोरदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, कई सितारें आए नजर
मुंबई में गणेशोत्सव की रौनक हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों पर छाई रही। बुधवार को जहां सलमान खान और उनके परिवार ने भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया, वहीं कई सितारे इस मौके पर एक-दूसरे के घर पहुंचे और उत्सव की चमक में चार चांद लगा दिए।
सलमान खान के साथ रितेश-जेनेलिया की एंट्री ने खींचा ध्यान
इस खास मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, जो अपने बच्चों के साथ पहुंचे। रितेश ने सफेद कुर्ता-पायजामा और गहरे लाल रंग की नेहरू जैकेट पहनकर ट्रेडिशनल अंदाज में सबका दिल जीत लिया। उनकी हेयरस्टाइल और बीयर्ड लुक ने उन्हें मॉडर्न और देसी स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो बना दिया।
वहीं, जेनेलिया ने लाल और काले रंग की सिल्क साड़ी, हरे ब्लाउज और पारंपरिक गहनों के साथ सबका ध्यान खींचा। उनकी मुस्कान और सादगी ने पूरे लुक को खास बना दिया।
रकुल- जैकी के घर सितारों का जमावड़ा
इस बार गणेशोत्सव की सबसे बड़ी पार्टी रही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के घर। पिछले साल फरवरी में शादी करने वाले इस कपल ने मुंबई में अपने घर पर शानदार पूजा का आयोजन किया। इस मौके पर कई सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर भी पहुंचे।
अनन्या पांडे भी सबसे पहले नजर आईं। उन्होंने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते और सफेद फ्लोई बॉटम्स के साथ सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक अपनाया। सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और मैचिंग दुपट्टे ने उनके लुक को चार्मिंग बना दिया।
बॉलीवुड में गणेशोत्सव की खासी धूम रही। शिल्पा शेट्टी सहित कई कलाकारों ने गणेशोत्सव मनाते हुए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं और बप्पा की आगवानी जोरदार तरीके से की है।