1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. govinda sunita ahuja divorce rumours truth

गोविंदा सिर्फ मेरा है- सुनीता आहूजा ने अफवाहों को किया क्लियर, जानिए पूरा सच

Govinda Sunita Divorce rumors
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है उनके तलाक की अफवाहें। बुधवार को इस स्टार कपल ने गणेशोत्सव के मौके पर एक साथ मीडिया के सामने आकर इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया।
 
गणपति बप्पा की पूजा के दौरान दोनों पारंपरिक लुक में नजर आए। इस मौके पर सुनीता ने मुस्कुराते हुए अफवाहों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा- “आज हम इतने करीब हैं, अगर कुछ होता तो हम दूर होते। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, चाहे भगवान ही क्यों न आ जाएं। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है और किसी का नहीं। जब तक हम खुद कुछ न कहें, कृपया ऐसी बातें मत करें।”
 
इस मौके पर कई मेहमानों ने उनके घर गणपति दर्शन किए, जिनमें बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा भी शामिल थे। गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन।
 
तलाक की खबरों पर पहले भी गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सफाई दी थी। उन्होंने बताया कि “ये बहुत पुरानी बात है। सुनीता ने एक बार पेपर्स डाले थे लेकिन शुरुआत में ही मामला सुलझ गया। अब सब ठीक है, सब नॉर्मल है और जल्द ही सबको गुड न्यूज़ मिलेगी।”
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?