सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार ने क्यों छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? फैंस से माफी मांगते हुए दिया जवाब
- रणवीर-आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट आई सामने
- बिग बॉस 16 : अर्चना गौतम की घर में हुईं दोबारा एंट्री, सलमान ने लगाई शिव ठाकरे को फटकार
- जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान, एक्ट्रेस के पिता से मांगने गए थे हाथ
- इस वजह से 6 साल तक जूही चावला ने छुपाकर रखी थी जय मेहता संग शादी की बात
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'ऊंचाई' का दूसरा दिन? | film uunchai box office collection day 2
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर जैसे सीनियर एक्टर्स की फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने भले ही पहले दिन धीमी शुरुआत की हो, लेकिन अब यह धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही है।
फिल्म 'ऊंचाई' 500 से भी कम थिएटर्स में रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 'ऊंचाई' के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी की बढ़त दिख।
फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.64 करोड़ का कलेक्शन किया है। दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.45 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिलेगा।
रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार है। खबरें आ रही है कि ऊंचाई के अधिकतर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
