सम्बंधित जानकारी
- रणवीर-आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट आई सामने
- बिग बॉस 16 : अर्चना गौतम की घर में हुईं दोबारा एंट्री, सलमान ने लगाई शिव ठाकरे को फटकार
- जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान, एक्ट्रेस के पिता से मांगने गए थे हाथ
- इस वजह से 6 साल तक जूही चावला ने छुपाकर रखी थी जय मेहता संग शादी की बात
- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिशा परमार ने लिया नया अवतार
अक्षय कुमार ने क्यों छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? फैंस से माफी मांगते हुए दिया जवाब | akshay kumar breaks silence on reason for not working hera pheri 3
सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की चर्चा काफी दिनों से हैं। हाल ही में खबर आई की 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इसके बाद से फैंस अक्षय कुमार को फिल्म में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं।
वहीं अब अक्षय कुमार ने बताया है कि आखिर वो क्यों 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं हैं? अक्षय के मुताबिक, मेकर्स और उनकी सोच अलग होने के कारण उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। अक्षय ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने के लिए फैंस से माफी भी मांगी है।
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रही है। अन्य लोगों की तरह मेरी भी इससे जुड़ी अच्छी यादें हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों में तीसरा पार्ट नहीं बनाया गया। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें चीजों को अब ढहाना होगा, तोड़ना होगा।
उन्होंने कहा, जब यह फिल्म मुझे ऑफर की गई थी, तब मैं इसकी स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। मुझे वह पसंद नहीं आई थी। मुझे अब वह करना है जो लोग देखना चाहते हैं। इसलिए मैंने फिल्म छोड़ दी। मैं अपने कदम पीछे ले लिए। हेरा फेरी मेरी जिंदगी का हिस्सा है। यह मेरे लिए एक सफर है। मैं इस बात के लिए भी दुखी हूं कि मैं इसे नहीं कर सकता। लेकिन जिस तरह से क्रिएटिव चीजें हुई हैं, उनसे मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।
हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के ना होने की खबर से फैंस काफी निराश है। 'हेरा फेरी' में अक्षय राजू का किरदार निभाते नजर आते थे। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया। 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था। 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
