1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film rocky aur rani ki prem kahani release date out

रणवीर-आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट आई सामने

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से करण जौहर बतौर निर्देशक लंबे समय बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।

 
अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से होने वाली है। 
 
करण जौहर ने लिखा, 7 साल बाद, आखिर वो वक्त आ गया कि अपने पहले घर यानी सिनेमाघर में लौटने का। अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। ये एक ऐसी कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है। 
 
उन्होंने लिखा, इस कहानी का संगीत दिल को छू जाने वाला है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दे पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है। आपको बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल 20222 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
 
बता दें अप्रैल 2023 की ईद पर सलमान खान भी अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बिग बॉस 16 : अर्चना गौतम की घर में हुईं दोबारा एंट्री, सलमान ने लगाई शिव ठाकरे को फटकार