1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. disha patani shared her hot photos on social media

दिशा पाटनी की हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, टाइगर श्रॉफ ने दिया ऐसा रिएक्शन

Disha Patani
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर छाई रहती हैं। दिशा फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया। इन तस्वीरों को देख यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। 
 
इन तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज देती नजर आईं। दिशा पाटनी का ये सुपर हॉट अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वह स्टाइलिश टॉप और डेनिम बॉटम पहनी हुई दिखी दे रही हैं।
 
फैंस दिशा की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं दिशा इस अंदाज को देखकर उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी खुदको रोक नहीं पाए और इसपर फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट की है।
 
दिशा की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मूड'। 
दिशा लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफेद बिकिनी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की थी, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' एक सेशन चलाया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे। 
 
इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें समंदर और पहाड़ों में से क्या सबसे ज्यादा पसंद है? इस सवाल का जवाब दिशा ने तस्वीर शेयर कर दिया था। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें दिशा व्हाइट टू-पीस में नजर आ रही हैं। उनके पीछे समंदर नजर आ रहा है और इसे शेयर करते हुए दिशा ने बताया है कि 'पहाड़ से ज्यादा उन्हें बीच पसंद है।'
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थीं। दिशा पाटनी अब सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'एक विलेन 2' में भी नजर आएंगी।
 
अगला लेख
जैकी श्रॉफ उर्फ टोटो ने बढ़ाई केले की बिक्री, जानिए कैसे