सम्बंधित जानकारी
- 'राम सेतु' के सेट पर कोरोना विस्फोट, अक्षय कुमार के बाद 45 क्रू-मेंबर्स मिले संक्रमित
- अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर को भी हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन
- आमिर खान की बेटी ने बताया अपने नाम का सही उच्चारण, वीडियो शेयर कर बोलीं- अब किसी ने गलत लिया तो...
- ड्रग्स केस में गिरफ्तार एजाज खान को हुआ कोरोना, अब एनसीबी अधिकारियों का भी होगा टेस्ट
- कपिल शर्मा ने यह रखा अपने बेटे का नाम, जानिए क्या होता है मतलब
कार्तिक आर्यन ने कोरोनावायरस को दी मात, बोले- 14 दिन का वनवास खत्म
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले दिनों कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अब 14 दिन बाद कार्तिक आर्यन ने इस वायरस को मात दे दी है।
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करके उन्होंने लिखा, निगेटिव। 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापस।'
होम क्वारंटीन के दौरान कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे और लगातार पोस्ट शेयर करते रहे। इससे पहले उन्होंने अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि कार्तिक भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी उनके अपोजिट रोल में हैं। अब जब कार्तिक कोरोना निगेटिव आ गए हैं। तो वो फिल्म भूल भुलैया की बची शूटिंग पूरी कर लेंगे। उम्मीद जताई जा रही हैं कि कुछ दिनों बाद कार्तिक 'आला वैकुंठापुरामुलू की रीमेक पर काम शुरू कर सकते हैं।
बॉलीवुड के कई स्टार्स कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिन अक्षय कुमार और गोविंदा भी इस महामारी का शिकार हो गए हैं। वहीं हाल ही में भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
