1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video web series aspirants season 3 trailer release

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

Aspirants Season 3 Trailer
प्राइम वीडियो ने अपनी मशहूर हिंदी ड्रामा सीरीज 'एस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सीजन 3 के साथ, कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंचती है जहां पुरानी महत्वाकांक्षाएं और वर्तमान की जिम्मेदारियां आपस में टकराती हैं। मुखर्जी नगर से शुरू हुई एक पुरानी प्रतिद्वंद्विता अब सत्ता के ऊंचे पदों पर फिर से सामने आती है।
 
'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा निर्मित इस सीजन का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे, जबकि जतिन गोस्वामी इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 13 मार्च को होगा।
 
नवीन कस्तूरिया ने कहा कि तीसरे सीजन में, हम उसे उस मोड़ पर देखते हैं जहां कागजों पर तो उसका सपना पूरा हो गया है, पर असल जिंदगी की हकीकत बहुत उलझी हुई है। वह लोगों की उम्मीदों, अपने अंदर के पछतावे और उन लोगों को खोने के डर के बीच फंसा है जिन्होंने उस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था। मेरे लिए यह हिस्सा इसलिए दमदार था क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि जब आपके पास सब कुछ दांव पर लगा हो, तब कामयाबी कैसी लगती है। 
 
सन्नी हिंदुजा ने कहा, इस सीजन में संदीप भैया खुद के बदलावों से जूझ रहे हैं, और साथ ही उन लड़कों को देख रहे हैं जिन्हें उन्होंने कभी रास्ता दिखाया था, पर अब वे ऐसे फैसले ले रहे हैं जिनसे शायद वह हमेशा सहमत न हों। मुझे इस सीजन की यह बात पसंद है कि यह कामयाबी के बाद आने वाली मुश्किलों को चाहे वो काम से जुड़ी हों या निजी जिंदगी से दिखाने से पीछे नहीं हटता। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय