1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan leases andheri west commercial office for rs 17 lakh monthly rental income

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आगे रितिक रोशन, 5 साल की बड़ी प्रॉपर्टी डील चर्चा में

Hrithik Roshan
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता रितिक रोशन न सिर्फ अपनी शानदार अदाकारी और डांस के लिए जाने जाते हैं, बल्कि रियल एस्टेट की दुनिया में भी उनका दिमाग काफी तेज चलता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिक रोशन ने मुंबई के सबसे महंगे और कमर्शियल हब कहे जाने वाले अंधेरी वेस्ट में अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है। 
 
इस डील के जरिए रितिक रोशन को हर महीने लाखों रुपये की मोटी रेंटल इनकम होने वाली है। प्रॉपर्टी एग्रीमेंट और दस्तावेजों की जांच करने वाली फर्म 'CRE Matrix' के आंकड़ों के अनुसार, रितिक रोशन ने यह ऑफिस क्लियरसिंथ लैब्स लिमिटेड को किराए पर दिया है। 
यह प्राइम कमर्शियल स्पेस अंधेरी वेस्ट के न्यू लिंक रोड पर स्थित मशहूर 'लोटस नीलकमल बिजनेस पार्क' की ऊपरी मंजिल पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी कुल क्षेत्रफल लगभग 6,000 स्क्वायर फीट है। यह ऑफिस स्पेस कुल 7 अलग-अलग यूनिट्स को मिलाकर बना है। किराएदार को 7 गाड़ियों के लिए डेडिकेटेड कार पार्किंग स्पेस दिया गया है।
 
कंपनी ने इस प्रॉपर्टी के लिए 68 लाख रुपए का भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट भी चुकाया है। यह लीज एग्रीमेंट 29 जून 2026 को रजिस्टर किया गया है, जबकि इसका प्रभाव 1 अप्रैल 2026 से माना जाएगा। यह लीज कुल 5 वर्षों के लिए तय की गई है।
 
शुरुआती 3 साल कंपनी हर महीने 17 लाख रुपए का किराया देगी। आखिरी 2 साल किराए में बढ़ोतरी होगी और यह बढ़कर 19.55 लाख रुपए प्रति माह हो जाएगा। रितिक रोशन पिछले कुछ सालों से कमर्शियल प्रॉपर्टीज में लगातार निवेश कर रहे हैं। उनका ध्यान मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में ऑफिस स्पेस खरीदकर उनसे हर महीने स्थिर रेंटल इनकम जनरेट करने पर है।
 
गर्लफ्रेंड सबा आजाद को दिया जुहू का अपार्टमेंट
इससे पहले भी रितिक अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने जुहू स्थित अपना सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को महज 75,000 रुपए प्रति महीने के मामूली किराए पर दिया था। पिछले वर्ष रितिक रोशन, उनके पिता राकेश रोशन की फर्म HRX डिजिटेक LLP और मां प्रमिला रोशन की कंपनी फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर अंधेरी वेस्ट में 28 करोड़ की लागत से 10 ऑफिस यूनिट्स खरीदे थे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में हर शहर के रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल