सम्बंधित जानकारी
- तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- नुसरत जहां के बाद अब निखिल जैन अपनी शादी को लेकर बोले- भरोसेमंद पति की तरह अपना वक्त और पैसा सौंप दिया
- शादी के दिन यामी गौतम ने पहनी थी 33 साल पुरानी साड़ी, ओढ़ा था नानी का दिया दुपट्टा
- 'ख्वाबों के परिंदे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सीरीज में दिखेगी 3 दोस्तों की एक अजनबी के साथ एडवेंचर ट्रिप
- इंडियन आइडल 12 : फिटनेस प्रेमी तृप्त सिंह ने शन्मुख प्रिया को दी एक खास सलाह
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कुमार, सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था भर्ती | dilip kumar health update actor discharged from hospital
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। अब दिलीप कुमार की तबीयत ठीक है।
ताजा खबरों की माने तो दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया गया है।
With your love and affection, and your prayers, Dilip Saab is going home from the hospital. God's infinite mercy and kindness through Drs. Gokhale, Parkar, Dr. Arun Shah and the entire team at Hinduja Khar.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 11, 2021
--Faisal Farooqui#DilipKumar #healthupdate
इस ट्वीट में लिखा है, आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है - फैजल फारुकी।
इससे पहले दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने एक्टर की तबीयत को लेकर अपडेट जारी किया था। उन्होंने कहा था, दिलीप कुमार की तबीयत अब ठीक है। उन्हें सांस में तकलीफ के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है और फेफड़ों में जमा पानी भी निकाल दिया गया है। ऐसे में पीडी हिंदुजा अस्पताल से उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी जाएगी। वह अब घर लौट सकते हैं।
वहीं अब दिलीप कुमार के डिस्चार्ज की खबर से फैंस में खुशी की लहर है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका असली नाम यूसुफ खान है।
दिलीप कुमार मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर, राम और श्याम जैसी बहुचर्चित फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में प्रदर्शित फिल्म 'किला' में नजर आए थे।
