1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yami gautam wore a 33 year old saree for her wedding

शादी के दिन यामी गौतम ने पहनी थी 33 साल पुरानी साड़ी, ओढ़ा था नानी का दिया दुपट्टा

Yami Gautam
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। यामी ने अचानक निर्देशक आदित्य धर से शादी करके सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसके बाद से ही यामी की वेडिंग तस्वीरें वायरल हो रही है। 

 
तस्वीरों में यामी गौतम ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी में यामी ने रेड कलर का खूबसूरत शादी का जोड़श पहना था। आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी वो 33 साल पुरानी थी। यह एक ट्रेडिशनल साड़ी थी जिसके ऊपर बेहद खूबसूरत सोने का काम किया गया था। 
 
यह साड़ी पहन यामी की मां अंजली ने भी शादी की थी। यह साड़ी बेहद सिंपल थी जिसे यामी गौतम ने अपने फ्लोरल ब्लाउज के साथ कंप्लीमेंट किया था। इस ट्रेडीशनल सिल्क साड़ी के साथ यामी ने अपनी नानी का दिया हुआ मैचिंग रेड दुपट्‌टा भी कैरी किया था। 
 
यामी ने शादी के दौरान हिमाचली नथ पहना था, जिसे उनकी नानी ने गिफ्ट किया था। यामी गौतम के ब्राइडल लुक पर उनके सोने के चोकर, मांग टीका और कलीरे ने चार चांद लगा दिया था।
 
शादी के दौरान यामी गौतम ने अपना मेकअप खुद ही किया था। वहीं यामी की बहन सुरीली गौतम ने उनके बालों को स्टाइल किया था। यामी के इस सिंप्लीसिटी को खूब पसंद किया जा रहा है।
 
बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। यामी ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर में न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस पर आदित्य धर से शादी की। 
 
अगला लेख
'ख्वाबों के परिंदे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सीरीज में दिखेगी 3 दोस्तों की एक अजनबी के साथ एडवेंचर ट्रिप