1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nushrratt Bharuccha, Chhori, Horror movie

हॉरर मूवी से डरने वाली नुसरत भरुचा ने शुरू की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ की डबिंग

नुसरत भरुचा
महाराष्ट्र में लॉकडाउन में आंशिक ढील दिए जाने के साथ ही कई अभिनेता और फिल्म निर्माताओं ने सभी सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखते हुए काम पर वापस जाना शुरू कर दिया है, इनमें अभिनेत्री नुसरत भरुचा भी शामिल हैं जो अपनी आगामी फिल्म 'छोरी' के लिए डबिंग कर रही हैं। 
 
अभिनेत्री से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, "नुसरत फिल्म छोरी के लिए डबिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बाहर गईं तो बेहद उत्साहित थीं। फिल्म की शूटिंग को 2020 के अंत में 40 दिनों के शेड्यूल में पूरा कर लिया गया था और अब नुसरत ने इसके लिए डबिंग शुरू कर दी है।"
 
सूत्र ने आगे बताया, "नुसरत जब भी बाहर जाती हैं, सभी आवश्यक कोविड -19 सावधानियों का पालन अपने सभी सुरक्षा गियर के साथ करती हैं।"
 
नुसरत ने हॉरर फिल्म 'छोरी' में लीड रोल निभाया है। इस मूवी को दिसंबर 2020 में मध्य प्रदेश स्थित एक छोटे से शहर में शूट किया गया था। नुसरत ने फिल्म के लिए खुद को हॉरर जोन में लाने के लिए, बैक-टू-बैक 10 हॉरर फिल्में भी देखी थीं। वह अभिनेत्री जो खुद हॉरर फिल्मों से डरती रही है, उसने अपने डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और फिल्म को पूरा किया। 
अगला लेख
शर्तिया पेट दुख जाएगा इस चुटकुले को पढ़कर : आज खाने में क्या बनाओगी?