1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. veteran actor prem chopra discharged hospital

प्रेम चोपड़ा की अस्पताल से हुई छुट्टी, सीने में जकड़न के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती

Prem Chopra hospitalized
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को 8 नवंबर को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा की सेहत अब पहले से बेहतर है, जिसमें बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 
 
प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने इंडिया टुडे को बताया, वो घर वापस आ गए हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीने में संक्रमण और दिल की मौजूदा स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। हालांकि अब वो काफी स्वस्थ है।
 
प्रेम चोपड़ा का फिल्मी करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वो हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे फेमस खलनायकों में से एक हैं। प्रेम चोपड़ा ने प्रेम नगर, उपकार और बॉबी जैसी क्लासिक फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
 
प्रेम चोपड़ा ने अपने शुरुआती करियर में पॉजिटिव किरदार निभाए। लेकिन उन्हें मनोज कुमार की उपकार (1967) और राजेश खन्ना की दो रास्ते (1969) जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार की वजह से पहचान मिली। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में मनेगा महिला विश्व कप की जीत का जश्न, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा होंगी शामिल