1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra shared hot bikini photo on instagram priyanka chopra comment this

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, बहन प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन

Parineeti Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंसके साथ शेयर करती रहती हैं। परिणीति इन दिनों तुर्की में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में परिणीति ने अपनी एक हॉट बिकिनी तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर उनकी बहन प्रियंका को जलन हो गई है। 

 
तस्वीर में परिणीति ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वह समंदर किनारे रेत पर गॉगल लगाए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इस फोटो के क्लिक करवाने के पहले प्राणायाम कर रही थी। ओके... ये झूठ है।' 
 
फैंस परिणीति की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे जलन हो रही है।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा बीते दिनों संदीप और पिंकी फरार, सायना और द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आईं। वह जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।
 
अगला लेख
अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की यह ख्वाहिश, प्रतीक बब्बर ने किया खुलासा