1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajput unfulfilled wish actor prateik babbar revealed

अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की यह ख्वाहिश, प्रतीक बब्बर ने किया खुलासा

sushant singh rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला हैं। सुशांत सिंह ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। फैंस अब भी सुशांत सिंह से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें याद करते रहते हैं। 

 
हाल ही में अभिनेता प्रतीक बब्बर ने सुशांत की अधूरी इच्छा का खुलासा किया है। प्रतीक बब्बर ने फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत के साथ काम किया था। प्रतीक ने बताया कि सुशांत बहुत मिलनसार शख्स थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता था कि वह अपनी ही अलग दुनिया में चले जाते थे।
 
एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही मिलनसार इंसान थे, लेकिन कभी-कभी वो अपनी एक अलग ही दुनिया में चले जाते थे। उनका अपना एक अलग और खास औरा था जो उन्हें बाकी बॉलीवुड स्टार्स के बीच असामान्य बनाता था। 
 
उन्होंने कहा, मुझे सुशांत के साथ काम करने का मौका मिला ये मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है। अक्सर सुशांत से मेरी मुलाकात इवेंट्स और जिम में होती रहती थी। हर मुलाकात में मुझे उनके अंदर एक अलग ही बात नजर आई। फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग के दौरान हमारी दोस्ती हुई।
 
प्रतीक ने कहा, वैसे तो सुशांत सभी से बहुत ही गर्मजोशी से मिला करते थे लेकिन ये भी सच है कि कभी-कभी वो सबसे कटकर रहना पसंद करते थे। सुशांत को मजाक करना बहुत पसंद था। उनकी सितारों की अलग दुनिया थी, वो क्वांटम फिजिक्स, ग्रहों, स्टार्स और साइंस के बारे में अक्सर बातें करते रहते थे। कई बार तो मैं उनकी बातें सुनकर दंग रह जाता था। 
 
प्रतीक ने सुशांत की एक अधुरी ख्वाहित के बारें में बताया कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि वो अंटार्कटिका जाना चाहते थे और फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग के बाद वो वहां जाने भी वाले थे। सुशांत बहुत ही अलग इंसान थे और जिन्दगी में उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया था। इसके बाद इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी भी जांच में जुटी हुई है। 
 
अगला लेख
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 : ड्रंक सीन के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने इस तरह की थी तैयारी