धर्मेंद्र हुए डेंगू का शिकार, 3 दिन बाद लौटे अस्पताल से घर | dharmendra diagnoused dengu admitted in hospital now returs after 3 days
पिछले दिनों खबर आई थी कि हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र को डेंगू हो गया है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर आ रही है कि तीन दिन भर्ती रहने के बाद धर्मेंद्र डेंगू से उबर चुके हैं और डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं।
खबरों के अनुसार धर्मेंद्र डेंगू को मात देकर अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ घर वापस आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद धर्मेंद्र जल्दी से जल्दी अपने घर जाना चाहते थे।
धर्मेंद्र अपना ज्यादा समय लोनावला स्थित फार्म हाउस पर बिताते हैं लेकिन फिलहाल अस्पताल से लौटकर मुंबई वाले घर में हैं। उन्हें खेती करना पसंद है। साथ ही वो गायों को चारा खिलाते भी देखे गए हैं।
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ही अपने पोते करण देओल की फिल्म पल-पल दिल के पास के प्रमोशन के लिए कई टीवी शोज पर भी नजर आए।
धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दिवाना फिर से' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

