सम्बंधित जानकारी
- 'दबंग 3' की रिलीज से पहले ही सलमान खान ने किया 'दबंग 4' को लेकर बड़ा खुलासा
- जब दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' के लिए लगवाया प्रोस्थेटिक्स, खुद को शीशे में देखकर रह गईं हैरान
- OMG! कैटरीना कैफ को पीछे छोड़ हिना खान बनीं तीसरी सेक्सिएस्ट एशियन वुमन, जानें कौन हैं नंबर 1
- विद्या बालन ने पहेलियों में बताई ‘शकुंतला देवी’ की रिलीज डेट, क्या आप Guess कर सकते हैं?
- जब सनी लियोनी ने बोला सनी देओल का फेमस डायलॉग
ना कोहली, ना धोनी यह है दीपिका पादुकोण का पसंदीदा क्रिकेटर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों अपनी शादी के बाद पहली बार कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका पति-पत्नी की भूमिका में हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है?
दीपिका पादुकोण को उनको ना तो विराट कोहली पसंद हैं और ना ही महेंद्र सिंह धोनी। उनका पसंदीदा खिलाड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि वो राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानती हैं।
दीपिका ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ मेरे ऑलटाइम फेवरेट हैं। खेल में तमाम अचीवमेंट्स के बाद भी वे जिस तरह बाहर खुद को प्रस्तुत करते हैं वो मुझे बहुत पसंद हैं और वे बैंगलुरु से भी हैं।
फिल्म 83 के अलावा दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें वो एक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आएंगी।
