1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone ranveer singh arrived mumbai after marriage

रणवीर के साथ भारत लौटीं दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें

Ranveer Singh
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी करने के बाद 18 नवंबर की सुबह भारत लौट आए हैं। दीपिका-रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। 
 
दीपवीर दोनों मैचिंग कलर के ट्रडिशन आउटफिट्स में नजर आए। रणवीर ने क्रिम कलर के कुर्ते पायजामें के साथ पिंक रंग की जैकेट पहन रखी थी। वहीं दीपिका ने क्रीम कलर का सूट पहना रखा था। दीपिका ने मांग में सिंदूर लगा रखा था। 
 
दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। एयरपोर्ट पर इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस का हजूम उमड़ा पड़ा। रणवीर और दीपिका 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं।
 
दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। दोनों ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट न देने की अपील करते हुए कहा है कि वह जो भी गिफ्ट देना चाहते हैं उसे वह एक चैरिटी को डोनेट कर दें। 
(Photo- Instagram)
अगला लेख
परिवार संग ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान