1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. amul wished deepveer in unique style

अमूल ने नए कपल 'दीपवीर' को दी अनोखे तरीके से बधाई

अमुल
हाल ही में बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई है। पूरी इंडस्ट्री और दुनियाभर के फैंस इस शादी से बहुत खुश हैं और अब तो उन्हें दुल्हा-दुल्हन के रुप में देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं। इनकी शादी से जुड़ी ऐसी कोई खबर नहीं है जो फैंस को ना पता हो। अब उनके लिए एक और खुशखबरी है। 
 
न्युलीवेड कपल रणवीर-दीपिका को शादी की बधाईयां तो मिल ही रही है इसके अलावा उन्हें एक और स्पेशल सरप्राइज़ मिला है। सभी सेलीब्रिटीज़ को अपने अंदाज़ में बधाई देने वाला ब्रांड 'अमुल' भी दीपवीर की शादी से बहुत खुश है। इसी मौके पर उन्होंने इस कपल के लिए एक स्पेशल डेडिकेशन किया है। 
 
अमुल ने हाल ही में दीपवीर की शादी के बाद उन्हें क्युट तरीके से बधाई दी। अमुल का यह अनोखा अंदाज़ सभी को भाया। दुल्हा-दुल्हन के रुप में सजे क्युट कपल दुनियाभर के फेवरेट है, इस डेडिकेटेड फोटो से तो यही लग रहा है। 

 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी परंपरा और फिर सिंधी रिवाज से शादी की। दोनों ही तस्वीरें वायरल हो रही है और इन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। इटली में शादी के बाद अब इनके मुंबई लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है। 
अगला लेख
तनुश्री ने कह दी इतनी बड़ी बात कि राखी सावंत के उड़ जाएंगे होश