1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Bedroom, Deniel Weber

सनी लियोनी अब बेडरूम का दरवाजा क्यों नहीं करती हैं बंद?

सनी लियोनी
सनी लियोनी का परिवार पिछले कुछ समय में अचानक बढ़ गया। दो से वे पांच हो गए। पति डेनियल और सनी ने मिल कर एक लड़की को गोद लेने का फैसला किया। निशा नाम की बेटी उनके घर आई और उसके बाद दो बेटों का आगमन हुआ। 
 
सनी की लाइफ में व्यस्तता अचानक बढ़ गई है और वे इसका पूरा मजा भी ले रही हैं। वे अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। 


 
सनी ने एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वैसे तो वे लाइफ का मजा ले रही हैं, लेकिन डेनियल के साथ उस समय को मिस करती हैं जब सिर्फ डेनियल और वे थे। 
 
सनी के अनुसार अब तो उनके बेडरूम का दरवाजा भी खुला रहता है क्योंकि बच्चे बीच में सोते हैं। जब वे वैकेशन पर जाते हैं तब भी यही हाल होता है। 


 
वो दिन भी हवा हुए जब डेनियल और सनी डेट पर जाते थे। कहां जाना है ये सोचे बिना ड्राइव कार में घूमने निकल जाते थे। अब सब कुछ बदल गया है। 
 
सनी को इससे कोई शिकायत नहीं है। वे कहती हैं कि बच्चों के आने के बाद वे दोनों धैर्यवान बन गए हैं। 
अगला लेख
ड्राइवर ने की ऐसी हरकत कि मलाइका अरोरा ने उसे नौकरी से निकाला