1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. canada based punjabi Singer Shubhs India Tour Cancelled Amid Row Over Distorted India Map

कनाडा के सिंगर शुभनीत सिंह को भारी पड़ा भारत का विवादित नक्शा शेयर करना, भारत का कॉन्सर्ट हुआ रद्द | canada based punjabi Singer Shubhs India Tour Cancelled Amid Row Over Distorted India Map

Canada Singer Shubneet Singh Controversy
Singer Shubneet Singh Controversy: कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ विवादों में घिर गए हैं। शुभ पर भारत-कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है। सिंगर ने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद भारत में होने वाल शुभनीत का कॉन्सर्ट कर कर दिया गया है।
 
बोट-स्पीकर कंपनी सिंगर शुभ का कॉन्सर्ट 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में करवाने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। बोट ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द करने की सूचना बाकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है। 
 
कंपनी ने लिखा, म्यूजिक कम्युनिटी के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इस साल की शुरुआत में गायक शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो कंपनी ने अपनी स्पॉन्सरशिप वापस लेने का फैसला किया।
 
उन्होंने लिखा, भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें। 
 
बता दें कि सिंगर शुभनीत ने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। इसमें भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। इसके बाद से सिंगर का नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा।
 
सिंगर शुभनीत सिंह का जन्म 1997 में पंजाब में हुआ था। वह कनाडा में रहते हैं। शुभनीत के गाने भारत में काफी पॉपुलर है। कई सेलेब्स सिंगर को फॉलो करते हैं। हालांकि अब क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शुभनीत को अनफॉलो कर दिया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बिना परमिशन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे अनिल कपूर का नाम, आवाज और तस्वीर, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक