1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shweta tiwari joins rohit shettys cop universe singham again

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनीं श्वेता तिवारी, 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर

Rohit Shetty
Shweta Tiwari in Singham Again: रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बाजीराव सिंघम बनकर अजय देवगन दुश्मनों से भिड़ते नजर आने वाले हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
 
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब ‍'सिंघम 3' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। फिल्म में श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। 
 
श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शेट्टी संग तस्वीरें शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है। तस्वीरों में श्वेता और रोहित कैजुअल लुक में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'द मैन हिमसेल्फ आपका आभार। 
 
श्वेता तिवारी कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं। वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का भी हिस्सा हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सारा अली खान ने भाई इब्राहिम संग शेयर की क्यूट तस्वीरें, एक्ट्रेस के गले के लॉकेट ने खींचा सबका ध्यान