1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dev anand mumbai juhu bungalow sold in 400 crore
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (11:08 IST)

देव आनंद का जुहू वाला बंगला बिका, इतने करोड़ रुपए में हुई डील

Dev Anand Bungalow
Dev Anand Bungalow: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर देव आनंद का मुंबई में जुहू के पॉश इलाके में स्थित बंगला बिक गया है। इस बंगले में देव आनंद ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने जीवन के लगभग 40 साल बिताए थे। देव आनंद के बच्चों ने यह बंगला बेचने का फैसला लिया।
 
2011 में देव आनंद के निधन के बाद उनके बच्चे और पत्नी बाहर चले गए और अलग-अलग शहरों में बस गए। तब से यह बंगला खाली पड़ा था।बताया जा रहा है कि इस बंगले का सौदा करोड़ों रुपए में हुआ है। यह बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी को 400 करोड़ रुपए में बेचा गया है। 
 
देव आनंद ने 1959 में जब जुहू में यह बंगला बनाया था उस समय यह हरियाली से घिरा हुआ था। लेकिन अब यह मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है यहां कई मशहूर लोगों के घर भी है। बताया जा रहा है कि देव आनंद के बंगले को ध्वस्त करने के बाद यहां एक नया 22 मंजिला टावर बनाया जाएगा। 
 
देव आनंद के निधन के बाद उनके बेटे सुनील अमेरिका में रहने लगे हैं। वहीं उनकी पत्नी कल्पना अब बेटी देविना के साथ ऊटी में रहती हैं। देव आनंद का बंगला बेचने का निर्णय उनकी पत्नी और उनके बच्चों द्वारा इस वजह से लिया गया क्योंकि इसकी देखभाल करने और रखरखाव करने वाला कोई नहीं था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' में रिक्रिएट होगा अमिताभ बच्चन का यह हिट गाना