1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shilpa Shetty Kundras Remarkable Transformation in Sukhee Unveiled

फिल्म 'सुखी' में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी | Shilpa Shetty Kundras Remarkable Transformation in Sukhee Unveiled

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty movie Sukhee: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ग्रेस, ग्लैमर और बहुमुखी प्रतिभा का पर्याय है। एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म 'सुखी' में एक अभूतपूर्व किरदार के साथ अपने प्रशंसकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैसे-जैसे सुखी की रिलीज़ करीब आ रही है दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर प्रत्याशा बढ़ती ही जा रही है।
 
एक्ट्रेस के किरदार में परिवर्तन का सबसे दिलचस्प पहलू है शिल्पा द्वारा स्क्रीन पर पहली बार सशक्त भाषा का प्रयोग, जो उनके फैंस और क्रिटिक्स को ट्रेलर के जरिए काफी पसंद आया। 

शिल्पा शेट्टी, अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार और कुशा कपिला जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वहीं, इस स्लाइस ऑफ लाइफ फ़िल्म का निर्देशन प्रतिभावान सोनल जोशी ने किया है।
 
भारतीय सिनेमा में अपने स्टाइल और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी 'सुखी' के माध्यम से नई भूमिकाएँ तलाशकर अपनी निडरता का प्रदर्शन कर रहीं हैं। एक्ट्रेस सुखी के अलावा केडी और रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फ़ोर्स' जैसी आगामी परियोजनाओं में दिखाई देंगी। शिल्पा रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में पहली फीमेल ऑफिसर का किरदार अदा करेंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया 'द वैक्सीन वॉर' का बीटीएस वीडियो, बताया अपने करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म