शाहरुख खान की दीवानगी, वेंटिलेटर पर 'जवान' देखने पहुंचा फैन | shahrukh khan fan watching jawan movie on ventilator
Shahrukh Khan Fan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। किंग खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' फैंस के लिए एक त्यौहार के रूप में आई है जो पूरे देश में इसका जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है।
'जवान' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं अब शाहरुख खान का एक ऐसा फैन सामने आया है जो वेंटिलेटर पर 'जवान' देखने सिनेमाघर पहुंचा। किसी स्टार के लिए ऐसी दीवानगी शायद ही कभी देखने को मिली हो। शाहरुख ने खुद अपने इस फैन का वीडियो री-ट्वीट किया है।
Thank u my friend…. May God bless you with all the happiness in the world. I feel very grateful to be loved by you. Hope you enjoyed the film. Lots of love…. https://t.co/jr2gDTobQs
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2023
इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक फैन वेंटिलेटर मशीन के साथ 'जवान' देखने के लिए सिनेमा हॉल जा रहा है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'बात जब शाहरुख खान की आती है तब दिमाग नहीं दिल काम करने लगता है। एक दिव्यांग व्यक्ति वेंटिलेटर पर जवान देख रहा है। यह आपके लिए लोगों का प्यार है शाहरुख खान सर।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'धन्यवाद मेरे दोस्त। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। मैं आपके प्यार पाकर बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। आशा है आपको फिल्म पसंद आई होगी। ढ़ेर सारा प्यार।'
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। 'जवान' की रिलीज के बाद फैंस अब शाहरुख खान की अगली फिल्म 'डंकी' का इंतजार कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

