1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. exclusive promo unlock the madness from fukrey 3 released

'फुकरे 3' की रिलीज से पहले मेकर्स ने 'अनलॉक द मैडनेस' प्रोमो की एक्सक्लूसिव झलक की शेयर

Fukrey 3 Promo
Fukrey 3 Promo: एक्सेल एंटरटेनमेंट के 'फुकरे 3' के मज़ेदार ट्रेलर ने वास्तव में दर्शकों के बीच उत्साह को अगले स्तर तक बढ़ा दिया है। ट्रेलर के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का पहला धमाकेदार डांस नंबर 'वे फुकरे' जारी किया। अब क्योंकि इसकी रिलीज़ में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, फुकरे 3 का 'अनलॉक द मैडनेस' नाम का एक खास प्रोमो सामने आया है, और जिसने वास्तव में अनलिमिटेड फुकरापंती की एक झलक दी है।
 
फिल्म के इस नए प्रोमो में फुकरापंती खूब नजर आई है। इसमें चूचा की फुकरापंती पर ठहाके मारने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। हनी, चूचा, लाली, पंडित जी और भोली पंजाबन के साथ, यह वास्तव में एंटरटेनमेंट की डबल डोज की गारंटी देता है। 
ये झलक फुकरा बॉयज़ की दुनिया में ले जाती है जहां चूचा भोली पंजाबन के सामने चुनाव में खड़ा है और अब यह देखना रोमांचक होगा कि वह जीतेगा या नहीं। इस मजेदार प्रोमो ने वास्तव में स्क्रीन पर फिल्म देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि यह सिर्फ एक झलक है, 28 सितंबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में आने वाले फुकरा बॉयज़ के लिए तैयार हो जाइए।
 
फुकरे ने एक अंडरडॉग फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी शुरुआत की थी लेकिन आज यह लोगों के दिलों पर राज कर रही है और अब इसकी तीसरी किस्त रिलीज के लिए तैयार है, प्रशंसक फुकरे की दुनिया को देखने के लिए उत्साहित हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'एनिमल' से रणबीर कपूर का धांसू लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर