सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra raghav chadha wedding functions ceremonies begin with ardaas
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (11:27 IST)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‍ढा की शादी की रस्में हुईं शुरू, 24 सितंबर को सात फेरे लेगा कपल

Parineeti's wedding rituals begin
Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding details: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरें हैं कि परिणीति 24 सितंबर को सात फेरे लेंगी। कपल ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' और 'उदयपुर पैलेस' को वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना है।
 
अब खबरें आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है। शादी की शुरुआत नई दिल्ली में अरदास से हुई, जिसके बाद शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति और राघव ने उदयपुर रवाना होने से पहले दिल्ली में शबद कीर्तन किया। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस भी शामिल हो सकते हैं। 
 
23 सितंबर को परिणीति और राघव अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उदयपुर रवाना होने वाले हैं। वहां पहले परिणीति की चूड़ा सेरिमनी होगी, और उसके बाद बाकी रस्मों की शुरुआत होगी। परिणीति और राघव उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि कपल ने मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटी भी प्लान की है। राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी। इसके बाद वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति को लाने नाव से होटल लीला पैलेस जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कॉमेडी ड्रामा 'कुमारी श्रीमती' का इस दिन होगा प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर