1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress prajakta koli got engaged with long time boyfriend

प्राजक्ता कोली ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग की सगाई, बोलीं- अब वह मेरे एक्स बॉयफ्रेंड...

Prajakta Koli Engagement
Prajakta Koli Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस गुडन्यूज को प्राजक्ता कोली ने फैंस को फनी अंदाज में बताया है। प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल करीब 13 साल से रिलेशनशिप में थे।
 
प्राजक्ता ने अपने मंगेतर वृषांक संग तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्राजक्ता अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ प्राजक्ता ने लिखा, 'वृषांक अब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हो गए हैं। लेकिन हमारा ब्रेकअप नहीं हुआ। क्योंकि हम तो मंगेतर हो गए।' 
 
बता दें कि प्राजक्ता कोली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की थी। पवह फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंस हैं। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'मिसमैच्ड' में अपनी भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की। वह आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हर्षवर्धन कपूर की 'थार' नेटफ्लिक्स की प्रतिष्ठित 'बेस्ट वेस्टर्न' लिस्ट में हुई शुमार