सम्बंधित जानकारी
- मूविंग इन विद मलाइका : मलाइका अरोरा ने किया अपनी इनसिक्योरिटीज का खुलासा
- शादी के 8 साल बाद पिता बनेंगे निर्देशक एटली, पत्नी कृष्णा प्रिया ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
- देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी से खुश नहीं भाई अदीप, बोले- खुद में डूबे लोग केवल...
- फिल्म 'लंब' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे मोहित रैना
- बिग बॉस : सलमान खान के कुछ खास पल जिसने जीता दर्शकों का दिल
बिग बॉस 16 : अब्दू रोजिक के साथ घरवालों ने किया भद्दा मजाक, भड़के सिंगर के मैनेजर | bigg boss 16 abdu rozik manager released statement on sly prank played on him
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत से ही तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट बने हुए हैं। अब्दू अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन हाल ही में बाकी कंटेस्टेंट ने ने अब्दू के साथ कुछ ऐसा मजाक किया, जिससे सिंगर के मैनेजर नाराज हो गए हैं।
दरअसल, अब्दू रोजिक अपनी क्रश निमृत कौर अहलूवालिया को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए अपनी बॉडी पर 'हैप्पी बर्थडे' और 'आई लव निम्मी' लिखवाने की बात साजिद खान से कहते हैं। लेकिन उन्होंने 'आई लव निम्मी' की जगह कुछ और ही लिख दिया।
अब्दू रोजिक को हिन्दी नहीं आती इसलिए उन्हें पता नहीं चला कि उनकी पीठ पर लगे गए शब्द का क्या मतलब होता है। जिसकी वजह से अब्दू के फैंस नाराज हो गए हैं। वहीं अब अब्दू रोजिक के मैनेजर ने भी गुस्सा जाहिर किया है।
अब्दू रोजिक की टीम ने इस हरकत की आलोचना करते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, अपने क्लाइंट अब्दू रोजिक को, बिग बॉस के घर में इस तरह से अनुपयुक्त और भेदभाव भरे बर्ताव से गुजरता देख आईएफसीएम टीम निराश और शॉक्ड महसूस कर रही है।
उन्होंने लिखा, एक मासूम व्यक्ति, जो इस तरह की एक्टिविटी के पीछे का गणित नहीं समझता, उसकी सादगी और विनम्रता का फायदा उठाना, और अपने दुर्भावपूर्ण फायदे के लिए उसकी भावनाओं से खेलना और इस तरह का मैनिपुलेटिव बर्ताव करना नैतिक रूप से बहुत गलत है।
टीम ने लिखा, नेशनल टीवी पर दिखाई गई इस घटना से हम बहुत दुखी है। अब्दु को पूरा अर्थ बताए बिना उनकी पीठ पर कुछ शब्द लिख देना, उनके भरोसे और सत्यनिष्ठा का उल्लंघन है। हम इस तरह के व्यवहार की निंदा करते हैं। साथ ही हम आभारी हैं कि दर्शक और फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
स्टेटमेंट में आखिरी में लिखा है, वह भारत में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, न कि नेशनल टेलीविजन पर मजाक बनने आए हैं। ये वाकई सवाल खड़े कर रहा है कि, अब तक किसी ने उससे माफी मांगने या उसे एक्सप्लेन देने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि इसके बजाय सभी ने इस बदमाशी में भाग लेने का विकल्प चुना। हम उम्मीद करते हैं कि, रिएलिटी शो के मेकर्स नैतिक रूप से गलत फुटेज को दिखाने की बजाय सावधानी बरतेंगे और इस तरह के बिहेवियर के खिलाफ एक्शन लेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
