1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. moving in with malaika show malaika arora talk about her insecurities

मूविंग इन विद मलाइका : मलाइका अरोरा ने किया अपनी इनसिक्योरिटीज का खुलासा | moving in with malaika show malaika arora talk about her insecurities

moving in with malaika
बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इन दिनों अपने चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में वह अनफ़िल्टर्ड बातचीत के जरिए फैंस को अपने पास्ट, प्रेजेन्ट और फ्यूचर की एक झलक दे रही हैं 
 

कंपेरिजन्स और इनसिक्योरिटीज आज किसी भी पेशे का हिस्सा है। मलाइका अरोरा अपने आसपास की ज्यादा से ज्यादा चीजों से रूबरू होती हैं, और साथ ही उनकी जैसी ग्रेसफुल और बोल्ड, स्टार जो हमेशा अपने सबसे अच्छे रूप में है, वह हर दिन मजबूत होती जा रही है। 

ऐसे में अपनी खास दोस्त नोरा फतेही के साथ एक कैंडिड बातचीत में, मलाइका ने अपनी इनसिक्योरिटीज के बारे में बताया और बताया कि कैसे वह आज भी इसे बेहद शालीनता से संभालती हैं। मलाइका ने कहा, आखिर में मैं एक इंसान हूं। ऐसे भी दिन होते हैं जब मैं बैठती हूं और मैं सोचती हूं कि अरे यार वह काम मेरा हो सकता था। 
 
उन्होंने कहा, यह कई बार होता है और यह कुछ ऐसी चीजें जो किसी को भी बना और बिगाड़ सकती हैं। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग है जो यंग, खूबसूरत होने के साथ बेहद टैलेंटेड भी है। आपको अपने जीवन के हर दिन इस तरह की इनसिक्योरिटीज से निपटना होगा।
 
मलाइका अरोरा अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करती नजर आती हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित होता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के 8 साल बाद पिता बनेंगे निर्देशक एटली, पत्नी कृष्णा प्रिया ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा