फिल्म 'लंब' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे मोहित रैना
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही निर्देशक विजय लालवानी की फिल्म में नजर आने वाली है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका टाइटल 'लंब' है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा के अपोजिट टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना को कास्ट किया गया है।
इस थ्रिलर ड्रामा में की कहानी कियारा के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द होगी, लेकिन मोहित भी फिल्म में स्ट्रांग कैरेक्टर निभाते नजर आएंगे। कियारा और मोहित पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।
फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। खबरों के अनुसार ये फिल्म सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

