सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान की फिल्म में आलिया भट्ट की मां बनेंगी शेफाली शाह!
- किम कार्दशियन ने दिखाया 40 की उम्र में क्या होता है फिगर
- बिग बॉस 14 : कविता कौशिक को सलमान खान के पिता ने बुलाया था लंच पर
- चुपके-चुपके के रीमेक में राजकुमार राव निभाएंगे धर्मेन्द्र वाला रोल!
- अर्जुन कपूर को लेकर शाहरुख खान बनाएंगे फिल्म, नाम होगा धमाका
बिग बॉस 14 : क्या राहुल वैद्य ने की गलती, भारी पड़ सकता है ये दांव | Bigg Boss 14 | Rahul Vaidya | Jaan | Nepotism
राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के उन सदस्यों में हैं जो कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। न वे मनोरंजन दे रहे हैं न कोई वो मसाला पैदा कर पा रहे हैं जिसके लिए बिग बॉस शो जाना जाता है। शो के होस्ट सलमान खान ने भी इसको लेकर बात की है। राहुल कोई ऐसे मुद्दे की तलाश में थे जो विवाद पैदा करे, लिहाजा नॉमिनेशन के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे जान का नाम यह कह कर लिया कि नेपोटिज्म उन्हें पसंद नहीं है।
सभी जानते हैं कि कुछ दिन पहले ही फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा कितना बड़ा बना था। अब यह ठंडा पड़ने लगा तो राहुल ने आंच को हवा दी है। वे जानते हैं कि घर के बाहर यह बड़ा मुद्दा बन सकता है और इस कारण बिग बॉस शो में उन्हें टिके रहने के लिए जमीन मिल जाएगी। कभी-कभी इस तरह की आग खुद को भी जला सकती है। संभवत: इसकी चपेट में राहुल खुद आ सकते हैं। उनके हाथ भी जल सकते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर रहने वाले ही राहुल वैद्य की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राहुल की तारीफ भी की है।
दरअसल राहुल का उठाया मुद्दा अच्छा हो सकता है, लेकिन जिस पर उन्होंने निशाना साधा है, उसे नेपोटिज्म से कोई खास फायदा नहीं पहुंचा है। जान को बिग बॉस शो के पहले कौन जानता था? शो में आने के बाद ही पता चला कि ये साहब कुमार सानू के बेटे हैं। सानू की वजह से अब तक गायकी के क्षेत्र में जान को बड़ा मौका नहीं मिला है जिसके बल पर नेपोटिज्म की बात की जा सके।
#BiggBoss ke ghar mein @rahulvaidya23 ne uthaya @jaankumarsanu pe nepotism ka fayda uthane ka ilzaam! Kya gharwalein honge unse sehmat?#BB14 tonight 10:30 PM only on #Colors.
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2020
Catch #BiggBoss14 before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/LMPo1fTHs5
बिग बॉस के घर में हिस्सा लेने वाले ही दिन से राहुल ने जान से खुन्नस पाल रखी है क्योंकि दोनों ही गायक हैं। घर में एक मुकाबला भी दोनों के बीच हुआ था जिसमें राहुल बुरी तरह हारे थे। राहुल संगीत का एक रियलिटी शो जीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। फिल्मों में उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। वे स्टेज शो या शादी/पार्टियों में गाने गाकर ही अपने आपको स्थापित करने में लगे हुए हैं। इस संघर्ष की कड़वाहट उनके मन में हो। हो सकता है कि उन्हें लग रहा हो कि नेपोटिज्म के कारण उन्हें मौके नहीं मिल रहे हों। सतह पर यह कड़वाहट उभर कर आ गई और उन्होंने निशाना जान पर लगा दिया।
संभव है कि राहुल का यह दांव उन पर भारी पड़ जाए। वीकेंड के वार में सलमान खान उनकी इस बात को लेकर खिंचाई कर दें। जान की मां रीटा भट्टाचार्य तो भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म होता तो राहुल और जान एक मंच पर कैसे होते? नेपोटिज्म का फायदा मिलता तो जान के पिता ने 23 हजार गाने गाए हैं, ऐसे में जान को 23 गाने तो गा ही लेने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रीटा का कहना है कि जान को तो छोड़िए, उनके दो अन्य बेटे भी राहुल से अच्छे गायक हैं।
