1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bff Ananya Panday and Sara Ali Khan teaming up for Cocktail 2

पर्दे पर साथ दिखेंगी BFF सारा अली खान और अनन्या पांडे, इस प्रोडक्शन हाउस के बाहर हुईं स्पॉट!

चर्चा होने लगी है कि ये दोनों एक साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आ सकती हैं

Sara Ali Khan
Cocktail 2: सारा अली खान और अनन्या पांडे इंडस्ट्री की चर्चित स्टारकिड्स में से एक है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुकी है। सारा और अनन्या बचपन की दोस्त भी हैं। हाल ही में दोनों की स्पेशल केमिस्ट्री करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में देखने को मिली थी। 
 
वहीं अब खबर आ रही है कि अनन्या और सारा एक साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हाल ही में दोनों को एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया। सारा और अनन्या मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर नजर आईं। 
 
इसके बाद से ही चर्चा होने लगी है कि ये दोनों बीएफएफ एक साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सारा अली खान और अनन्या पांडे की साथ में ये पहली फिल्म होने वाली है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

बता दें कि फिल्म कॉकटेल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। 
 
दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अनन्या पांडे और सारा अली खान की 'कॉकटेल 2' में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
देवानंद की 110 सदाबहार फिल्मों की होगी नीलामी, एक्टर से जुड़ी सबसे नायाब चीजों पर लगेगी बोली