1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bafta awards 2026 winners list one battle after another win 6 awards
Last Modified: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (11:44 IST)

BAFTA Awards 2026: 'One Battle After Another' का दबदबा, 6 अवॉर्ड किए अपने नाम, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

BAFTA Awards 2026
लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) अवॉर्ड्स में इस साल सिनेमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्कॉटिश अभिनेता एलन कमिंग की मेजबानी में हुए इस समारोह में जहां हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ने अवॉर्ड्स बटोरे, वहीं भारतीय सिनेमा के लिए भी यह एक ऐतिहासिक रात रही।
 
पॉल थॉमस एंडरसन की पॉलिटिकल थ्रिलर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। 14 नॉमिनेशंस के साथ मैदान में उतरी इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। सीन पेन को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
फिल्म ने बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। वहीं फिल्म 'सिनर्स' का भी बाफ्टा में दबदबा देखने को मिला। रयान कूगलर की वैम्पायर ड्रामा 'सिनर्स' ने 13 नॉमिनेशंस में से 3 अवॉर्ड्स जीते। यह किसी अश्वेत निर्देशक की फिल्म के लिए अब तक के सबसे ज्यादा बाफ्टा अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड है।
 
भारत की 'BOONG' का ग्लोबल जलवा
भारतीय फिल्म जगत के लिए सबसे बड़ी खबर मणिपुरी फिल्म 'बूंग' की जीत रही। फरहान अख्तर द्वारा समर्थित और लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 'चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म' कैटेगरी में जीत हासिल की। इतना ही नहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को भी बाफ्टा के मंच से श्रद्धांजलि दी गई। 
 
रॉबर्ट अरामायो ने भी रचा इतिहा। 
फिल्म 'I Swear' के लिए रॉबर्ट अरामायो ने एक ही रात में 'बेस्ट लीडिंग एक्टर' और 'राइजिंग स्टार' (पब्लिक वोटिंग) दोनों अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। बाफ्टा के इतिहास में ऐसा करने वाले वे पहले कलाकार बन गए हैं।
 

देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट 

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म - वन बैटल आफ्टर अनदर 
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्टर - रॉबर्ट अरामायो (आई स्वियर)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस - जेसी बकली (हैमनेट)
  • सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर - सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर) 
  • सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस - वुन्मी मोसाकु (सिनर्स)
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म - हैमनेट
  • ओरिजनल स्क्रीनप्ले - रयान कूगलर (सिनर्स) 
  • एडेप्टेड स्क्रीनप्ले - पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • एनिमेटेड फिल्म - जूटोपिया 2 
  • चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म - बूंग
  • राइजिंग स्टार अवॉर्ड - रॉबर्ट अरामायो
  • सिनेमेटोग्राफी - माइकल बुमन (वन बैटल आफ्टर अनदर) 
  • कॉस्ट्यूम डिजाइन - केट हॉली
ये भी पढ़ें
BAFTA Awards में आलिया भट्ट का शानदार डेब्यू, विदेशी धरती पर हिंदी में स्पीच देकर जीता दिल