Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Badrinath Ki Dulhania, Box Office, Advance Booking

कैसी है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की एडवांस बुकिंग?

बद्रीनाथ की दुल्हनिया
10 मार्च को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हो रही है। 12 मार्च को होली और 13 को धुलेंडी है। लोग त्योहार मनाने के मूड में हैं और मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' कुछ इसी तरह की फिल्म है और अपेक्षाओं पर यदि खरी उतरती है तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है। 
मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद जैसे कई शहरों में एडवांस बुकिंग आरंभ कर दी गई है जो‍ फिलहाल औसत है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि धीरे-धीरे अच्छे खासे टिकट बिक जाएंगे। वरुण धवन को युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी पसंद करते हैं। आलिया की भी फैन फालोइंग जबरदस्त है। मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखने वाले दर्शक फिल्म में रूचि ले रहे हैं, लिहाजा कहा जा सकता है कि फिल्म पहले दिन दस करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। 
 
फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती है। इसके बाद इसका चलना गुणवत्ता पर निर्भर करता है।