आशा भोसले को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अथिया शेट्टी ने कर दी चूक, जमकर हुईं ट्रोल
दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। लेकिन सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने आशा भोसले को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए ऐसी गलती कर दी, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
हालांकि अथिया ने अपनी गलती को तुरंत ठीक कर लिया, लेकिन तब तक वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। अथिया ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था। लेकिन एक्ट्रेस ने गलती से आशा की जगह उनकी बड़ी बहन दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की फोटो पोस्ट कर दी।
अथिया को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और आशा जी की सही फोटो के साथ नया पोस्ट डाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोशल मीडिया के 'जासूसों' ने इस गलती के स्क्रीनशॉट ले लिए और कुछ ही मिनटों में यह वायरल हो गया।
एक यूजर ने लिखा, 'यह वाकई शर्मनाक है। आप जिस इंडस्ट्री में काम करते हैं, वहां के दिग्गजों को भी नहीं पहचानते? यह दिखाता है कि आप केवल दिखावे के लिए पोस्ट करते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'अथिया शेट्टी शायद 'एस्थेटिक' वाली फोटो ढूंढ रही थीं और उसी चक्कर में यह भूल गईं कि फोटो किसकी है। तकनीक तक इतनी पहुंच होने के बाद भी ऐसी बुनियादी गलती समझ से परे है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नए जमाने के एक्टर्स केवल सोशल मीडिया पर प्रासंगिक बने रहने के लिए बिना सोचे-समझे पोस्ट करते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अथिया शेट्टी खूबसूरत हैं लेकिन उनमें दिमाग नहीं है। ये फोटो इस बात का सबूत है।'
आशा भोंसले का जाना भारतीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाने वाली आशा जी ने न केवल प्लेबैक सिंगिंग को नई ऊंचाई दी, बल्कि पॉप और गजलों में भी अपनी छाप छोड़ी। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें