1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asha bhosle rd burman 100 rupees reward story

जब आशा भोसले से खुश होकर आरडी बर्मन ने दिया था 100 रुपये का इनाम

Asha Bhosle RD Burman story
दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशा भोसले और राहुलदेव बर्मन ने अनेक यादगार गीत इंडस्ट्री को दिए। जब भी लीक से हटकर कोई गाना होता था तो राहुलदेव को सबसे पहले आशा की याद आती थी। आशा कहती भी थी कि इसी तरह गाने लेकर तुम मेरे पास आते हो और बाकी के गीत दीदी लता से गवाते हो। 
 
इस पर आरडी कहते थे कि लता तो डॉन ब्रैडमैन (बैट्समैन) हैं और तुम गैरी सोबर्स (ऑलराउंडर)। यदि तुम ऐसे गीत नहीं गाओगी तो मैं इस तरह की धुन बनाना ही बंद कर दूंगा। 
 
ऐसा ही एक गीत फिल्म 'तीसरी मंजिल' का लेकर आशा के पास आरडी पहुंचे। गीत के बोल थे आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा। यह गाना आशा को मोहम्मद रफी के साथ गाना था। आशा ने कहा कि यह गाना बहुत कठिन है, मैं नहीं गाऊंगी। यह सुन राहुलदेव बर्मन चकित रह गए कि आशा ने इससे कठिन गीत गा रखे हैं और पता नहीं इस गाने को क्यों मना कर रही हैं। 
 
राहुल देव बर्मन ने जोर डाला तो आशा ने कहा था कि मैं रिहर्सल करने के बाद बताऊंगी। दस दिनों तक वे रिहर्सल करती रहीं। इसके बाद उन्होंने गाना गाया और क्या कमाल का गाया। राहुल देव बर्मन की उम्मीद से कहीं अच्‍छा। खुश होकर आरडी ने आशा भोसले को सौ रुपये का इनाम दिया। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आशा भोसले ने 12 हजार गानों को दी अपनी आवाज, महज 16 साल की उम्र में रचा ली थी शादी