1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushla kapoor discharged from hospital

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं अंशुला कपूर, इस वजह से थीं भर्ती

Arjun Kapoor
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। अशुंला को शनिवर की रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हे ब्लड प्रेशर और शुगर चेक के लिए अस्पताल ले जाया गया था जिसके बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। 

 
हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी बहन अंशुला से मिलने अस्पताल पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही थी। जाह्नवी कपूर के बाद उनके पिता बोनी कपूर की भी अंशुला से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
 
खबरों के अनुसार बोनी कपूर ने अंशुला की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, अंशुला रूटीन टेस्ट और चेकअप के लिए अस्पताल में थीं। वह अब ठीक हैं और घर वापस आ गई हैं। उनके बारे में सभी चिंतित लोग अब स्ट्रेस लेना बंद कर दें।
 
अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं।
 
गौरतलब है कि हिंदुजा अस्पताल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भी भर्ती हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरें है कि दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है। 
 
अगला लेख
तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म