शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty- tops the times 50 most desirable women 2020 list
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 जून 2021 (16:40 IST)

'50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन' की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती को मिला पहला स्थान

'50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन' की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती को मिला पहला स्थान - rhea chakraborty- tops the times 50 most desirable women 2020 list
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में टॉप किया है। लिस्ट में उन महिलाओं को जगह दी गई जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा।

 
लिस्ट में उन लोगों को जगह मिली है जो लोगों पर या सार्वजनिक रूप से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। ये रैंकिंग ऑनलाइन पोल में मिले वोटों के आधार पर तय हुई है। पिछले एक साल में रिया चक्रवर्ती सबसे चर्चित लोगों में हैं।
 
रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई हैं। इस लिस्ट में एडलिन कैस्टेलिनो ने दूसरे, दिशा पाटनी ने तीसरे और कियारा आडवाणी ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। 
 
वहीं 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में दीपिका पादुकोण पांचवें, कैटरीना कैफ छठवे और जैकलीन फर्नांडिस सातवें स्थान पर रही हैं। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद एनसीबी भी इस केस में शामिल है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा है। रिया चक्रवर्ती बीते साल से ही निगेटिव चीजों को लेकर खबरों में रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म