Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amy Jackson, Salman Khan, 2.0

सलमान फिल्म के सपोर्ट के लिए आए थे और इसे अफेयर बता दिया

Amy Jackson
सलमान खान का नाम कई लड़कियों से जुड़ा है। कुछ के साथ वे गंभीर रहे तो कुछ के साथ बात सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित रही। सलमान ने कभी भी अपने रिश्ते की बात को नहीं स्वीकारा। 
 
एमी जैक्सन के साथ भी सलमान का नाम इन दिनों जोड़ा जा रहा है। जब सलमान '2.0' के टीज़र लांच में पहुंच गए तो अफवाह फैलाने वालों को और ताकत मिल गई। इस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार हैं, एमी जैक्सन भी हैं, लेकिन सलमान का कोई लेना-देना नहीं है। फिर वे वहां क्यों पहुंचे? क्या एमी के लिए आए थे? कहा जाने लगा कि एमी जैक्सन, सलमान के साथ डेटिंग कर रही हैं। 
इस बारे में एमी का कहना है कि सलमान सिर्फ रजनीकांत और अक्षय कुमार के लिए आए थे। '2.0' एक बड़ी फिल्म है इसलिए सलमान ने भी फिल्म का सपोर्ट किया। एमी के अनुसार उनका सलमान के साथ रोमांस नहीं चल रहा है। वे तो सलमान की फिल्म में हीरोइन बनना चाहती है ताकि उनका सपना पूरा हो। 
 
बॉलीवुड में एमी एक दीवाना था, सिंह इज़ ब्लिंग और फ्रीकी अली जैसी फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन अब तक पैर नहीं जमा पाई हैं। शायद सलमान उनके गॉडफादर बन कर उनके करियर को मजबूती दें। 
एमी जैक्सन का हॉट अंदाज... अगले पेज पर
ये भी पढ़ें
काबिल सौ करोड़ की ओर... बॉक्स ऑफिस पर 8वां दिन