ramcharitmanas
Thu, 8 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kaabil, Hrithik Roshan, Box Office

काबिल सौ करोड़ की ओर... बॉक्स ऑफिस पर 8वां दिन

काबिल
रितिक रोशन अभिनीत फिल्म 'काबिल' अब सौ करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर अग्रसर है। तीन से चार दिनों में यह फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 10.43 करोड़ से शुरुआत की थी। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से फिल्म का सीधा मुकाबला था और इसे देखते हुए यह कलेक्शन अच्छा कहा जा सकता है। दूसरे दिन फिल्म ने 9.77 करोड़, तीसरे दिन 13.54 करोड़ रुपये, चौथे दिन 15.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
वीकडेज़ में फिल्म के कलेक्शन कम जरूर हुए, लेकिन स्थिर रहे। छठे दिन 6.04 करोड़ रुपये, सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये और आठवें दिन 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। आठ दिनों में यह फिल्म 85.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

 
रईस और काबिल को टकराने का नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान'काबिल' का  ज्यादा हुआ है। बावजूद इसके यह फिल्म अब तक टिकी हुई है। खास तौर पर मल्टीप्लेक्स में फिल्म का व्यवसाय सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर की तुलना में बेहतर है। 
ये भी पढ़ें
बद्रीनाथ की दुल्हनिया: ट्रेलर रिव्यू