Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Badrinath Ki Dulhania Trailer Review

बद्रीनाथ की दुल्हनिया: ट्रेलर रिव्यू

बद्रीनाथ की दुल्हनिया
वरुण धवन की फिल्म से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद रहती है और यह उम्मीद 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' देख बढ़ जाती है। ट्रेलर से पता चलता है कि यह उत्तर भारत के दो युवाओं की प्रेम कहानी है। दोनों शुद्ध हिंदी बोलते नजर आते हैं।
अमीन सयानी की आवाज से ट्रेलर शुरू होता है जिसमें बद्री और वैदेही की प्रेम कहानी की झलक मिलती है। फिल्म मनोरंजन से भरपूर नजर आ रही है। ट्रेलर में कुछ ऐसे संवाद सुनने को मिलते हैं जो दर्शकों को हंसाते हैं। '
 
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' शशांक खेतान ने बनाई थी और उन्होंने ही 'बद्रीनाध की दुल्हनिया' बनाई है। यह सीक्वल तो नहीं है, लेकिन उसी ट्रैक पर चलने वाली फिल्म है। उनका प्रस्तुतिकरण युवाओं की पसंद के अनुरूप होता है और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की टारगेट ऑडियंस भी यही वर्ग है। 
वरुण हमेशा की तरह ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं और आलिया भट्ट तो हर किरदार में अपने आपको ढाल लेती है। कुल मिलाकर ट्रेलर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है। 
 
ये भी पढ़ें
इस शुक्रवार से सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग होगी शुरू