1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan worked 24 hours shift at 83 for kbc season 18

83 की उम्र में 24 घंटे का नॉन-स्टॉप शूट! कौन बनेगा करोड़पति 18 के लिए अमिताभ बच्चन का हैरान करने वाला जज्बा

Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहाँ लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन बिग बी के लिए काम ही सबसे बड़ी पूजा है। 83 साल की उम्रमें भी उनका काम के प्रति समर्पण युवाओं को मात देने वाला है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीज़न की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने उनके प्रशंसकों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है।
 
अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उन्होंने KBC के आगामी सीजन के लिए लगातार 24 घंटे की मैराथन शिफ्ट में काम किया है। अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए रोज़ाना ब्लॉग लिखते हैं। अपने ताज़ा ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने इस कठिन वर्क शेड्यूल का ज़िक्र किया। बिग बी ने लिखा कि उन्होंने एक दिन सुबह 7 बजे सेट पर काम शुरू किया था और अगले दिन सुबह 7 बजे जाकर उनकी शूटिंग खत्म हुई।
मज़ाकिया लहज़े में लेकिन संजीदगी के साथ उन्होंने लिखा, "आहहह... समय रहते समय को पकड़ लिया। आज सुबह 7 बजे काम खत्म हुआ... जो काम कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ था। लेकिन इसके समय पर प्रसारण और प्रेजेंटेशन का महत्व बहुत ज़रूरी था, इसलिए इसे पूरा किया। अगर मैं यह काम समय पर नहीं करता तो मेरी जगह किसी और को काम पर रख लिया जाता (Job Replacement)।"
 
लगातार 24 घंटे काम करने के बाद भी बिग बी ने अपने प्रशंसकों को याद रखा। उन्होंने ब्लॉग में आगे लिखा कि इतने थकाऊ शेड्यूल के बाद भी अपने दैनिक ब्लॉग से जुड़ पाना उनके लिए सबसे बड़ा सुकून था।
 
10 अगस्त से शुरू हो रहा है शो
अमिताभ बच्चन की इस मेहनत के पीछे की बड़ी वजह शो की प्रीमियर डेट थी। टेलीविजन का सबसे चर्चित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 सोमवार, 10 अगस्त से ऑन-एयर होने जा रहा है। शो का टेलीकास्ट सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव एप पर होगा। 
 
क्या है इस बार की थीम?
हर साल की तरह इस बार भी केबीसी एक नए और प्रासंगिक विचार के साथ दर्शकों के बीच आ रहा है। केबीसी सीज़न 18 की आधिकारिक थीम ‘सोचना पड़ेगा’ (Sochna Padega) रखी गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 16 करोड़ के लोन डिफॉल्ट पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, चस्पा किया कुर्की-नीलामी का नोटिस