1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan can get corona vaccine as soon

आंख ठीक होते ही कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अपनी आंख की सर्जरी करवाई है। इन दिनों अमिताभ रिकवरी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने संकेत दिया कि वह आंख की सर्जरी से ठीक होने के बाद जल्द ही कोरोना वायरस का टीका लगवाएंगे।

 
इस महीने 78 वर्षीय अभिनेता ने अपनी आंख की सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि वह 'धीरे-धीरे और कठिनाई' से ठीक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी हुई थी।

 
उन्होंने अपने ब्लॉग पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और अपनी आगामी फिल्म 'चेहरे' के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, वायरस के एक और प्रकार का भय सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।
 
मनोरंजन जगत के कई सितारों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवा ली है। इनमें शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, जितेंद्र जैसे नाम शामिल हैं।
 
वर्कफ्रंट कि बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्‍म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था। अमिताभ जल्द ही ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे में नजर आने वाले हैं।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाया सवाल, बोले- एक टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता है, तो...